ब्रेकिंग
हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

युवक को पेड़ से बांधकर आग लगाई, शव मिलने से फैली सनसनी

मकड़ाई समाचार सिवनी। शहर से 8 किमी दूर सिवनी-बालाघाट मार्ग में डूंडासिवनी थाना अंतर्गत 20 मई गुरुवार की सुबह बाघदेव बंजारी के समीप चांदमारी नाले में पेड़ में बंधे लगभग 25 वर्षीय युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अज्ञात आरोपितों ने युवक को पेड़ पर गमझे से बांधकर उसका पेंट उतारकर युवक का चेहरा व शरीर का ऊपरी हिस्से को आग के हवाले कर दिया है। इससे युवक की मौत हो गई। शव अधिकतम एक दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। डूंडासिवनी पुलिस ने अज्ञात आरोपितों पर धारा 302 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

- Install Android App -

लोगों ने देखा शव : डूंडासिवनी थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि गुरुवार को सुबह बरघाट रोड स्थित बाघदेव बंजारी से पहले चांदमारी के समीप नाला में एक पेड़ में लगभग 25 वर्षीय युवक का अधजला शव पेड़ पर गमछे से बंधे होने की सूचना आसपास के लोगों ने दी। सुबह यहां से गुजरते वक्त लोगाें ने मृतक का शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर डूंडासिवनी थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्ट मार्टम के बाद मृतक का शव अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।