युवक ने पत्नि के सामने चाकू से खुद का गला रे युवक ने पत्नि के सामने चाकू से खुद का गला रेता,पत्नि ने अस्पताल में भर्ती कराया हालात गंभीर
मकड़ाई समाचार भोपाल। एक पति ने अज्ञात कारणो के चलते अपनी पत्नि के सामने ही चाकू से खुद का गला रेत दिया। घबराई पत्नि ने परिजनो की की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मामला जहांगीराबाद धाना क्षेत्र का हैं। जहां जुबेर नामक युवक जो चरक अस्पताल के नगर निगम के पीछे रहते है और नगर में एक निजी कंपनी मंे काम करने वाला है। बुधवार रात को किसी बात पर पत्नि सामने अपने गले पर चाकू रेत लिया। उसके बहते खून को देख घबराई पत्नि ने परिजनो पड़ोसियो की मदद से उसे करीब के निजी अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर होते देख उसे हमीदिया रिफर किया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। अभी हालात नाजुक बनी हुई है।थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक ने अज्ञात कारणो के चलते यह हरकत की है। हम मामले की छानबीन कर रहे है।