jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

दर्दनाक सड़क हादसा : बच्चे समेत 4 की मौत, गमी से लौट रहे थे 10 लोग, ट्रॉले ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर

मकड़ाई समाचार मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला में नेशनल हाईवे पर ट्रॉले और ऑटो रिक्शा की भीषण भिड़ंत में एक 8 साल के बच्चे समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। बता दें कि, इस हादसे में 6 अन्य महिलाएं घायल भी है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग नजदीक के गांव में हुए गमी में शामिल होकर लौट रहे थे।

दरअसल, जिले के ग्राम सेमरखापा में एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर 9 महिलाएं और एक 8 वर्षीय बच्चा गमी में शामिल होने नजदीक के अंजनियां गांव गए थे। ये सभी लोग बुधवार शाम को अंधेरा होने के बाद गमी से वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे बायपास पर बिनैका चौराहे के पास ऑटो रिक्शा चालक सवारी उतारने के लिये रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राॅले ने ऑटो रिक्शा समेत सभी सवारियों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे का शिकार हुई 9 महिलाएं और एक बच्चा, 4 की मौत

- Install Android App -

इस दुर्घटना में 8 वर्षीय बालक नैतिक पटेल , 55 वर्षीय महिला शैलकुमारी पटेल, 70 वर्षीय महिला विनीता पटेल जो सेमरखापा के रहने वाले थे। इसके अलावा 50 वर्षीय महिला जो बिनैका की रहने वाली थी, मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 6 अन्य महिलाएं घायल भी हुई हैं, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम

हालांकि, अंधेरा हो जाने की वजह से घटना स्थल पर ज्यादा लोग नहीं थे। बावजूद इसके घटना के बाद आसपास के इलाकों में घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कुछ ही देर के भीतर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गुस्साई भीड़ ने बायपास पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी, तहसीलदार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। यही नहीं, घटनास्थल पर कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय परिहार, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयद्रथ झा भी पहुंच गए। सभी ने गांव वालों को समझाइश देकर मामला शांत करा दिया। फिलहाल, पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिये और शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।