jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

युवक ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा कोे घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म

मकड़ाई समाचार सरकंडा |स्कूल जा रही नाबालिग को घुमाने ले जाने के बहाने परिचित युवक अपने दोस्त के मकान में ले गया। वहां पर उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। नाबालिग ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी स्वजन को दी। घटना की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा है। शुक्रवार को वह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान उसका परिचित रविंद्र सिंह ठाकुर(30) निवासी आदर्श चौक 27 खोली वहां पहुंचा। उसने नाबालिग को घुमाने के बहाने अपनी बाइक में बिठा लिया। इसके बाद उसे अपने दोस्त के खाली मकान में ले गया। वहां पर उसने नाबालिग को धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बाद में वह नाबालिग को उसके घर के पास छोड़कर भाग निकला। पीड़ित ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। साथ ही इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।