ब्रेकिंग
हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

यूपी की कांग्रेस नेता के साथ टिकट विवाद में मंच पर धक्कामुक्की

चुनाव के समय सभी नेताओं को टिकट की आस लगी रहती है और जब टिकट नहीं मिलता है तो अलग अलग तरह से उनका गुस्सा निकलता है। ताजा खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया से ऐसी ही खबर आ रही है। यहां की कांग्रेस नेता तारा यादव ने मंच पर टिकट वितरण पर सवाल किया तो पार्टी नेताओं ने उनके साथ धक्कामुक्की कर दी। तारा यादव का यह वीडिया वायरल हो रहा है। उनका आरोप है कि पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपी मुकुंद भास्कर को टिकट दिया है। मैंने पार्टी मंच पर इसका विरोध किया तो कार्यकर्ताओं ने मुझे खदेड़ दिया। अब मैं इंतजार कर रही हूं कि प्रियंका गांधी कब एक्शन लेंगी। तारा यादव का कहना है कि एक तरफ पार्टी हाथरस में दुष्कर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, वहीं उपचुनाव में एक दुष्कर्मी को टिकट दिया जा रहा है। इससे पार्टी छवि खराब होगी। इस फैसले को बदला जाए।

- Install Android App -

बता दें, कांग्रेस में लंबे समय से सदस्य रहे मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी देवरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने पहले उन्नाव में बांगरमऊ सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

कांग्रेस राज्य में एक बार फिर पैर जमाने की कोशिश कर रही है। उपचुनाव के लिए बड़े पैमाने पर ऐसे लोगों को चुना है, जिनका कांग्रेस के साथ लंबा संबंध है। सुशील चौधरी को बुलंदशहर से, जबकि देवरिया से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है। दोनों ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से की। कमलेश सिंह को नौगट सादात विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।