jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

यूपी पुलिस भी करती रहती है कमाल, मुर्दे पर कर दी एफआईआर

मकड़ाई समाचार जालौन। यूपी पुलिस भी कमाल करती रहती है। नया कारनामा सुनेंगे तो दांतों तले उंगुली दबा लेंगे। और यह अद्भुत काम किया जालौन पुलिस ने। मामला सुनेंगे तो चौंक जाएंगे। जालौन शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर मारपीट और थोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पर जानकारी होने पर कि जिस आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है, उसकी दो दिन पहले ही फांसी लगाने से मौत हो गई थी। इतनी बड़ी गलती का अहसास होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग लीपापोती करने में जुट गया। एसपी रवि कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पत्नी ने दी थी तहरीर :- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में शनिवार रात को सागर गुप्ता नाम के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद में उसके खिलाफ पत्नी की तहरीर पर मारपीट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि सागर ने पूजा के साथ प्रेम विवाह किया था। पर पत्नी का आरोप है कि सागर उसके साथ मारपीट करता था।

- Install Android App -

मृत व्यक्ति के खिलाफ रिपार्ट :- इस पूरे मामले में पुलिस की चूक यह हो गई कि जो व्यक्ति मर चुका था। उस पर रिपोर्ट कैसे दर्ज कर ली गई। कोतवाल विनोद कुमार पांडे का कहना है कि तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का कहना है कि मृत व्यक्ति के खिलाफ रिपार्ट दर्ज का मामला संज्ञान में आया है।

जांच के आदेश :- अपर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जानकारी के निर्देश दिए गए हैं। एफआईआर जल्दबाजी में हुई है या किसी गलतफहमी में। इसकी गंभीरता से जांच कराने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।