jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

पत्नी को मारकर किया अंतिम संस्कार, मायके वालों को एक साल तक नहीं लगी भनक, अब पीछे लगीं पुलिस की तीन टीमें

मकड़ाई समाचार मेरठ। मेरठ से सटे सरधना निवासी दीपक निराला व उसके परिजनों के खिलाफ रूबी की हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद से परिवार के सदस्य अपना कारोबार बंद कर फरार हो गए। लखनऊ निवासी रूबी के परिजन सोमवार को थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण लखनऊ से डीजीपी भी खुद इसमें संज्ञान ले रहे हैं।

आरोपियों की तलाश के लिए एसएसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। सोमवार को आरोपी की ज्वेलरी की दुकान पर भी ताला लटका मिला। लखनऊ के सीतापुर रोड जानकीपुर निवासी रामचंद्र गुप्ता ने सरधना थाने में दामाद दीपक जैन निराला, देवर ऋषभ जैन उर्फ गुड्डू, राशि पत्नी ऋषभ जैन, ननद पारुल जैन, दीपक की मां के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार देर रात मुकदमा दर्ज होते ही आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। सोमवार को उसकी गंज बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान भी नहीं खुली।
पत्नी की हत्या कर पति अपने परिवार के साथ फरार हो गया। महिला के मायके वालों ने एसएसपी ने शिकायत की, जिसके चलते पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना कि आरोपी के घर पर ताला लगा है, जिसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी। लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लगा।

पत्नी को ऋषिकेश लेकर गया था दीपक 

- Install Android App -

पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक निराला अपनी पत्नी रूबी और परिवार के साथ ऋषिकेश गया था। जहां पर रूबी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और दीपक ने वहीं पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक ने अपने ससुर रामचंद्र को फोन पर बताया था कि रूबी की बीमारी के चलते ऋषिकेश में मौत हुई है।

एक साल से ससुर को गुमराह करता रहा 

रामचंद्र ने बताया कि रूबी का अक्सर उनके पास फोन आता था। एक साल से उसकी कोई कॉल नहीं आ रही थी। दीपक निराला को कई बार रामचंद्र ने कॉल की, लेकिन वह बार-बार उन्हें भ्रमित करता रहा। पुलिस के मुताबिक, रूबी की शादी से परिवार के लोग खुश नहीं थे। शायद यहीं वजह थी कि परिवार के लोग रूबी से फोन पर ज्यादा बात नहीं करते थे।

दीपक निराला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। सरधना पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन पूरा परिवार गायब है। ससुर को कॉल करने के बाद से उसका फोन भी बंद है। दीपक की गिरफ्तारी के बाद ही मौत का राज खुलेगा।

-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी, मेरठ