jhankar
ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी में भाजपा को भगवान राम के साथ सीता से भी आस

गोरखपुर । यूपी के विधानसभा चुनावों में भाजपा को भगवान राम के साथ ही ‘सीता’ यानि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन से भी बड़ी उम्मीदें हैं। सीतारमन मंगलवार को बजट पेश करने वाली हैं। माना जा रहा है कि बजट में वे कई ऐसी घोषणाएं कर सकती हैं जिसका संबंध यूपी के चुनावी गुणा-गणित से होगा। इसमें किसानों, गरीब तबके और मध्यम वर्ग से जुड़ी योजनाओं को भाजपा अपना चुनावी हथियार बनाने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों की मानें तो बजट के ऐलान के साथ ही भाजपा ने इसे एक बड़ा इवेंट बनाने की तैयारी कर ली है। यूपी सहित देश के पांच राज्यों में चुनाव प्रक्रिया के बीच आने वाले केंद्रीय बजट पर चुनावी छाप रहने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी भी इसे लेकर उत्साहित है। इसे लेकर श्रृंखलाबद्ध आयोजन होंगे। इसकी शुरुआत दो फरवरी को सुबह 11 बजे आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ होगी। इसे हर विधानसभा क्षेत्र के साथ ही हर बूथ पर सुनवाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद हर जिला और विधानसभा स्तर तक बजट को लेकर तमाम कार्यक्रम करने की योजना है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह इसे लेकर पत्र जारी कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का ऐलान किया था। प्रदेश के करीब 2.44 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। माना जा रहा है कि कृषि क्षेत्र के लिए बजट में कुछ खास हो सकता है। वहीं मोदी सरकार ने पहली बार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा तैयार कराया है। पूरे देश में यह आंकड़ा तकरीबन 40 करोड़ और अकेले उत्तर प्रदेश से यही यह संख्या छह करोड़ से अधिक है। इस तबके के लिए बजट में होने वाली घोषणा का सीधा प्रभाव यूपी पर भी पड़ेगा। इसके अलावा आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा कर निम्न मध्यम वर्ग को भी इस दायरे में लाए जाने की संभावना है। इधर, योगी सरकार भी चुनावी घोषणा वहीं मोदी सरकार ने पहली बार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा तैयार कराया है। पूरे देश में यह आंकड़ा तकरीबन 40 करोड़ और अकेले उत्तर प्रदेश से यही यह संख्या छह करोड़ से अधिक है। इस तबके के लिए बजट में होने वाली घोषणा का सीधा प्रभाव यूपी पर भी पड़ेगा। इसके अलावा आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा कर निम्न मध्यम वर्ग को भी इस दायरे में लाए जाने की संभावना है। इधर, योगी सरकार भी चुनावी घोषणा से पहले ही मुफ्त राशन, किसानों के बिजली बिल हाफ और श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को भत्ता दिए जाने की व्यवस्था कर चुकी है। राज्य में केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पार्टी को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सहारे चुनावी नैया पार लगने की उम्मीद है। पहले ही मुफ्त राशन, किसानों के बिजली बिल हाफ और श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को भत्ता दिए जाने की व्यवस्था कर चुकी है। राज्य में केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पार्टी को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सहारे चुनावी नैया पार लगने की उम्मीद है।