jhankar
ब्रेकिंग
उमरिया में खेत में लगाई गई आग: 40 सिंचाई पाइप जलकर खाक—30 हजार का नुकसान, FIR दर्ज एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीम... एमपी के प्रमुख मंदिरों में लागू होगा यूपी मॉडल, सिहंस्‍थ में AI ड्रोन करेगा निगरानी “पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” - खंडवा में टावर पर चढ़े युवक का हंगामा एमपी में दो बच्चों का नियम खत्म, अब तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी मेगा इंजीनियरिंग अचीवमेंट: इंदौर में 400 टन का गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लॉन्च Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख

योग कक्षा में मनाया जड़ी बूटी दिवस , भारी वर्षा में भीगते हुए योग साधकों ने किया पौधारोपण 

पेड़ पौधा के बिना धरती पर समस्त जीवों का जीवित रहना असंभव इस चिंता को समझते हुए योग साधकों ने प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षारोपण कर दिया बड़ा संदेश -संतराम

राजगढ़। छापिहेड़ा परम पूज्य परम श्रद्धेय आयुर्वेद शिरोमणि सरल सहज वर्तमान युग के धनवंतरी बीमारों के भगवान जिन्होंने करोड़ो औषधि पौधों का सही एवं सरल नामकरण करके विश्व कीर्तिमान रचने वाले पूज्यपाद आचार्य शिरोमणि बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस को जड़ी जड़ी बूटी दिवस के रूप में छापीहेड़ा की नियमित योग कक्षा कांकरिया बाला जी मंदिर परिसर पर मनाया गया एवं पौधारोपण कर आज के इस कार्यक्रम को किया। पूज्य आचार्य श्री के ध्येय को जनमानस तक पहुंचाने का विचार सभी के समक्ष रखा।

- Install Android App -

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी फूल सिंह पंवार युवा भारत के जिला प्रभारी संतराम आर्य , भारतीय जनता पार्टी के जिला सह कोषाध्यक्ष बालचंद जी दांगी निमित्त योग कक्षा के योग शिक्षक बसंत जी नगर मनीष जी गुप्ता एवं नियमित योग कक्षा के योग योद्धा उपस्थित रहे इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी भगवान सिंह कारपेंटर ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली होना आवश्यक है। नित्य योग करने वाले लोग देश की सच्ची धरोहर हैं। योग करने से छलरहित व्यक्तित्व का निर्माण होता है। योग करने से ईश्वर सारी परिस्थितियों को अनुकूल बना देते हैं।

ऐसे व्यक्ति सज्जन होते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग से व्यक्तित्व में निखार आता है और नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ती है।इस अवसर पर संतराम आर्य ने भी अपने विचार रखे कहा राष्ट्र रक्षा हेतु हमें क्या करना चाहिए रोज योग करना एवं स्वाध्याय में सत्यार्थ प्रकाश पढ़ना चाहिए।

तभी हम और हमारा जीवन सुरक्षित बचेगा और हम एक उच्च कोटि के मानव कहलाने लायक बन पाएंगे पूज्य आचार्य श्री के जन्म दिवस पर एक कृत संकल्प के साथ जिन पौधों को हमने लगाया है उन्हें जीवित रखने का आज सभी योग साधक एवं योग शिक्षक एवं साथियों के बीच संकल्प लिया गया।