jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

रक्तदान में भूमिका निभाने पर जय महाराणा रक्तदान समूह भारत संस्था सम्मानित- राजस्थान में एक लाख लोगों का रक्तदान करने शुरू हुआ शिविर

राजस्थान के लाडनू में 24 जून से चालू हुआ

- Install Android App -

राजस्थान लाडनूं Ap गु्रप के संस्थापक अध्यक्ष दादा मंजीतपाल सिंह जी सांवराद ने उनके बड़े भाई स्व. दादा आनंदपाल सिंह जी सांवराद की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवम विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें देशभर से हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। वहीं रक्तदान कराने में महती भूमिका निभाने वाले संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार Ap गु्रप ने एक लाख लोगों से रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत उन्होंने शनिवार से की है। शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों से आए रक्तवीरों ने ब्लड डोनेट किया।

इस मौके पर हरदा जिले की जय महाराणा रक्तदान समूह भारत हरदा संचालक परमानंद सिंह बघेल और जय महाराणा रक्तदान समूह भारत नर्मदापुरम के संचालक योगेंद्रसिंह राणा भी शिविर में शामिल हुए। जिन्हें संस्था ने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। बघेल ने बताया कि उनकी संस्था जय महाराणा रक्तदान समूह भारत हरदा देशभर के राज्यों में जाकर लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरुक कर रही है। वहीं अभी तक लगभग 7 हजार लोगों से रक्तदान करवा चुकी है। एवम लोगो को जागरूक करने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है ।
संस्था के संचालक रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल एवम रक्तमित्र योगेंद्र सिंह राणा ने भी इस कार्यक्रम में लोगो से अपील की है कि जरूरतमंद लोगो को समय पर रक्तदान कर उनकी जान बचाई जा सकती है । रक्तदान महादान करके देखो अच्छा लगता है ।