रतलाम। ग्राम बरखेड़ाकलां में स्थित तालाब में डूबने से तीन बालकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 12 वर्षित हुसैन पुत्र अकबर मंसूरी, 11 वर्षीय जाफर पिता कालू कुरैशी और 8 वर्षीय साबिर पिता कालू कुरैशी तीनों निवासी ग्राम बरखेड़ाकलां और दो अन्य बालक सुबह करीब 11 बजे गांव के पास स्थित तालाब के समीप बकरा बकरी चराने गए थे ।
बताया जाता है कि इसी दौरान हुसैन, जाफर और साबिर तालाब में नहाने चले गए। संतुलन बिगड़ने वे गिर गए और तालाब में डूब गए। दो अन्य बच्चों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी।
खबर फैलने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए आलोट के अस्पताल ले जाए गए हैं, जहां उनके पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं।

