jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

रतलाम में पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, आरोपित पति भी घायल

मकड़ाई समाचार रतलाम। रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र के करमदी रोड स्थितब आदिनाथ कालोनी में आधी रात को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच विवाद हुआ, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों के बीच मारपीट हुई और पति ने चाकू मारकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी गई। घटना में आरोपित पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाके लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार घायल 45 वर्षीय शैलेंद्रसिंह चौहान पुत्र रामसिंह चौहान निवासी आदिनाथ कालोनी की पत्नी तथा 30 वर्षीय जितेंद्र खत्री पुत्र राजेन्द्र खत्री (पंजाबी) निवासी इंद्रलोक नगर के बीच करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मकान शैलेन्द्र की पत्नी यागिनी के नाम है। पिछले रविवार उनके बीच बातचीत हुई थी कि रजिस्ट्री शैलेन्द्र के नाम कर दें। शनिवार व रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे जितेंद्र एक लाख रुपये लेकर शैलेन्द्र के घर गया था, वहां उनके बीच विवाद व हाथा पाई हुई।

थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि हाथापाई के दौरान आरोपित शैलेन्द्र ने जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी पीठ, पेट व गर्दन के पीछे चोट आई। चाकू से बुरी तरह वार करने पर चाकू जितेंद की गर्दन के पीछे फंस गया। वह चिल्लाते हुए कुछ दूर दौड़कर अपने चचेरे भाई सुशील खत्री के घर के पास पहुंचा। जितेंद्र को चाकू गर्दन में धंसी हालत में कार से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, चाकू लगने से आरोपित शैलेन्द्र भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।