jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, क्या अब सुधरेंगे श्रीलंका के हालात

Presidential Election in Sri Lanka : श्रीलंका में चल रहे सियासी संकट के बीच देश को नया राष्ट्रपति मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ही फिर से राष्ट्रपति चुने गए हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद एक बार फिर विरोध प्रदर्शन भड़क सकता है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में SLPP के सांसद डलास अलाहाप्पेरुमा भी उतरे थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रमुख विपक्षी उम्मीदवार रहे साजिथ प्रेमदासा का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया था।

रानिल विक्रमसिंघे की जीत तय

- Install Android App -

इस चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे की जीत करीब तय मानी जा रही थी, लेकिन अब समीकरण बदल गए हैं क्योंकि अब सत्ताधारी राजपक्षे परिवार की पार्टी SLPP सांसद डलास अलाहप्परुमा भी मैदान में है। नामांकन से पहले यह माना जाता था कि लगभग सभी एसएलपीपी सांसद रानिल विक्रमसिंघे का समर्थन करेंगे क्योंकि वह राजपक्षे परिवार के करीबी हैं।

नेता प्रतिपक्ष साजिश प्रेमदासा की पीएम मोदी से अपील

वहीं श्रीलंका में नेता प्रतिपक्ष साजिथ प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है कि देश का नया राष्ट्रपति चाहे कोई भी बने, लेकिन जिस तरह से इस मुश्किल में भारत लगातार श्रीलंका की मदद कर रहा है, उसे जारी रखा जाना चाहिए। जब से श्रीलंका में आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हुई है, तब से भारत अकेला ऐसा देश है जो लगातार श्रीलंका की मदद कर रहा है।