ब्रेकिंग
हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

राम के आदर्श और मर्यादा को आचरण में उतारना ही राम का सच्चा स्मरण है- आचार्य महेन्द्र साकल्ले

हरदा–भगवान राम के आदर्श और मर्यादा को आचरण में उतारना ही राम का सच्चा स्मरण है,केवल दर्शन भर कर लेने से राम की आराधना की पूर्णता नहीं होती।

- Install Android App -

ये उद्गार जानेमाने कथा वाचक आचार्य महेन्द्र साकल्ले “सूरदास जी” ने हरदा नगर के बृज-शान्ति परिसर मे चल रही सात दिवसीय संगीतमय राम कथा के तृतीय दिवस व्यक्त किये।
उल्लेखनीय है कि हरदा नगर के मुख्य जैन मंदिर क्षेत्र के निकट स्थित बृज-शान्ति परिसर मे सात दिवसीय संगीतमय राम कथा का आयोजन दिनांक 23 से 29 फरवरी तक आयोजित किया गया है।
अयोध्या मे प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण होने तथा हरदा नगर के बैरागड क्षेत्र में पिछले दिनों हुऐ भीषण विस्फोट हादसे मे मारे गए लोगों की आत्मा की शान्ति के लिये यह आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन के तृतीय दिवस एकत्रित जन समुदाय को संबोधित करते हुए आचार्य महेन्द्र साकल्ले “सूरदास” जी ने कहा की अगर हमे मनुष्य जन्म को सार्थक करना है तो राम के व्यक्तित्व को अपने व्यवहार और आचरण में उतारना होगा। उल्लेखनीय है कि आचार्य महेन्द्र साकल्ले दोनों आखों से निरंजन हैं और अपनी भावपूर्ण कथा वाचन के लिये दूर दूर तक लोकप्रिय हैं तथा उनकी संगीत मंडली के मुख्य संगीतकार और गायक तुलसीराम भी दोनों आखों से निरंजन हैं तथा अपकी कर्णप्रिय आवाज और संगीत वादन से जनता को मंत्रमुग्ध कर रहें है।