jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

रायसेन में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा

रायसेन। बेगमगंज में रात करीब 10 बजे ग्राम बर्री कोलू घाट मंदिर के पास बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की जेब से मिले आधार कार्ड में उसका नाम अजय पुत्र गोपीलाल निवासी मुस्काबाद और दूसरे के पास मिले छोटे मोबाइल के आधार पर उसका नाम अनिल विश्वकर्मा पता चला है। प्राप्त जानकारी अनुसार अनिल विश्वकर्मा ग्राम बर्री में अपनी ससुराल आया हुआ था। यह किसी काम से बर्री से बेगमगंज आ रहे थे तभी कोलू घाट मंदिर के पास उक्त घटना घटित हो गई। सूचना पर टीआई इंद्राज सिंह एसओ घनश्याम शर्मा एएसआई अरविंद पांडे दल बल के साथ पहुंचे और दोनों गंभीर घायलों को वाहनों से सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

- Install Android App -

बड़वानी के अंजड़ में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

बड़वानी जिले के अंजड़ के पास गांव बिल्वारोड और राजीव गांधी नगर के बीच बुधवार सुबह 6 बजे के करीब बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बाइक पीछे से क्षतिग्रस्त है, इससे आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी होगी, जिसके कारण दुर्घटना हुई। युवक की उम्र लगभग 35 के करीब है। बाइक राधेश्याम वर्मा निवासी लोनारा जिला खरगोन के नाम से है। फिलहाल थाना अंजड से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अंजड भेज दिया गया है। मृतक युवक की शिनाख्त की जा रही है।