jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

रास्ता रोकर प्यार का इजहार करता था सिरफिरा, युवती की तय हुई शादी तो बौखलाए प्रेमी ने मंगेतर को भेज दिया अश्लील वीडियो

चाकू के बल पर उसका अश्लील वीडियो बनाया

आगरा : आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में एकतरफा प्यार में डूबे आशिक ने चाकू के बल पर युवती का अश्लील वीडियो बनाया। उस पर शादी करने के लिए दबाव डाला। युवती के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे बौखलाए सिरफिरे आशिक ने युवती के वीडियो वायरल कर दिए। उसके मंगेतर को भी वीडियो भेज दिया। अब युवती की शादी टूट गई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

मामला सिकंदर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां युवती से उसका पड़ोसी युवक एकतरफा प्यार करने लगा। युवती का आरोप है कि दबंग युवक मौका पाकर आए-दिन उसे रास्ते मे रोकने लगा। उससे प्यार का इजहार करता था। युवती ने कई बार फटकार भी लगाई। एक दिन युवती को अकेला देखकर युवक अपने दोस्तों के साथ उसके घर मे घुस आया। चाकू के बल पर उसका अश्लील वीडियो बनाया। शादी करने को दबाव बनाकर धमकाकर चला गया। युवती के पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती की शादी आगरा में तय कर दी। आठ जुलाई को बारात आनी थी। युवती की शादी की भनक लगते ही आरोपी युवक बौखला गया। तीन-चार दिन पूर्व युवती के माता-पिता बाहर गए थे।

मौका पाकर युवक फिर युवती के घर पहुंच गया। युवती पर शादी का दबाव बनाया। युवती द्वारा फिर शादी के लिए इनकार करने पर बौखलाए आशिक ने युवती की वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। एक वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिया। अब वीडियो देखने के बाद मंगेतर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने सिकंदरा थाने में मामले की शिकायत की है। इंस्पेक्टर सिकंदरा बलवान सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोप सही पाए जाने पर युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।