रास्ते को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी और रॉड से पीटा, एक घंटे तक चला हिंसक झड़प, एक ही परिवार के 6 लोग घायल
मकड़ाई समाचार बैतूल। बैतूल में रास्ते को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी और रॉड से पीटा। लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष होता रहा। संघर्ष में एक ही परिवार के छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। बैतूल में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल पूरा मामला बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के पुसली गांव की है। यहां दो परिवारों के बीच रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी, लोहे के सरिया और पत्थरों से जमकर पीटा। लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष होता रहा। दहशत में ग्रामीणों ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की। संघर्ष में एक ही परिवार के छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक महिला और 5 पुरुष है। सभी को बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधऱ हिंसक झड़प का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। पिटाई के कारण कई लोग जमीन पर बेसुध गिरे हुए हैं। वहीं कई लोगों के सिर से खून बह रहा है। पुरुषों को महिलाएं संभाल रही है। इस दौरान बैकग्राउंड से सिर्फ रोने और चित्कार मारने की आवाज आ रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।