jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार

हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्सर वाहन भी ले उड़े चोर!

हरदा: हरदा जिले में फिर अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब तो पुलिस के सरकारी क्वार्टर भी सुरक्षित नहीं बचे ।

अज्ञात चोरों ने बीती रात पुलिस लाइन के बेतवा और क्षिप्रा ब्लॉक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।

जहां पुलिस कर्मियों के छह क्वार्टर के ताले तोड़े गए। इनमें से एक क्वार्टर में सेंटर लॉक लगा होने से चोर अंदर नहीं घुस पाए। चोरों ने घरों के अंदर अलमारी के ताले तोड़कर सामन चोरी करके ले गए । इसके अलावा दो पल्सर बाइक भी चुराकर ले गए।

इनके आवासों को बनाया निशाना।

वारदात में जिन पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाया गया, उनमें उमेश पंवार, ललिता पटेल, यश पटेल, रामभोग शर्मा और सरजू ऊईके शामिल हैं। इनमें से एक आरक्षक छुट्टी पर था और अपने गांव गया हुआ था। चोरों ने उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखा गोल्ड मेडल चुरा लिया। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी क्वार्टरों से किसी तरह का कीमती सामान चोरी नहीं हुआ है।

- Install Android App -

पल्सर बाइक चोरी करके ले भागे।

शायद चोरों ने क्वार्टर में कीमती सामान नहीं मिला तो परिसर में पेड़ के नीचे खड़ी कमलेश परिहार और नवीन चौधरी की पल्सर बाइक चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह एसपी अभिनव चौकसे मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने सभी ब्लॉकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध नजर आए

घटना सुबह करीब 3:45 बजे की सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध बाइक सवार नजर आए हैं। पूर्व में भी पुलिस लाइन में चोरी की वारदाते

हो चुकी।।