jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

हिन्द की सेना ने दुश्मन को उसके घर मे घुसकर मारा: अपने देश के नेताओँ नें अपमानित करने के लिए ताना मारा ! गरमाई राजनीति।

अभी सेना के प्रति नेताओ के बयान से लोगो में आक्रोश है कि देश की 2 बेटियों ने दुश्मन घुटनों पर ला पटका और ये नेता उनकी कार्यवाई पर संदेह कर रहे है ।

ऐसे लोगो को बॉर्डर पर भेजना चाहिये ताकि देखे कैसे हमारे सैनिक सर्दी गर्मी बरसात रात दिन पहरा देते है। अपने घरों एसी बैठे नेता क्या जानेगे।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।पाकिस्तान में घुसकर दुश्मन को मारा पर अपनी सेना के शौर्य पर संदेह करने वाले नेताओं के बोल वचन ज्यादा दुखदाई हुए।

पहलगाम की घटना के बाद सेना ने जबाबी कार्यवाही की जिसका देश दुनिया ने प्रशंसा की लेकिन पक्ष और विपक्ष के नेता की सेना के प्रति छोटी सोच और बयानो से लोगों मे आक्रोश है। विगत दिनों किसी नेता का अश्लील डांस करते हुए वायरल होता है, कोई तिरंगा से माथे का पसीना पोंछता है, कोई ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाता है तो कोई विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की जाति और मजहब पर व्यंग्य करता है।आज ये सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।

 

हिन्द की सेना पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों से ही नहीं लड़ रही बल्कि अपने घर में बैठे पक्ष और विपक्ष कुछ बड़बोले नेताओं के ऊटपटांग बयानों से भी युद्ध कर रही है। जो एक वैचारिक युध्द है और जिसमे देश की जनता सेना के साथ है।

 

भारतीय सेना पाकिस्तान की सीमा में घुस कर आतंकवादियों के ठिकानों को तो ध्वस्त कर देती है लेकिन पक्ष और विपक्ष दल के नेता मंत्री- सेना के शौर्य पर दाग लगाने वाले इन नेताओं ने अपनी-अपनी मर्यादा की सरहदें लांघ दी है। जगदीश देवड़ा, विजय शाह, रामगोपाल यादव और के. मंजुनाथ ऐसे ही नेता है।

मंत्री विजय शाह के बयान से मचा बवाल

विजय शाह, जो कि मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री हैं,इन्होने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करके फंसे हैं और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है. बिना सोचे समझे कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बता दिया था।मामला बिगड़ते देख माफी मांग ली। कांग्रेस ने भी प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया था।

डिप्टी सीएम देवड़ा का बयान

मध्यप्रदेश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के एक प्रोग्राम के दौरान उन्होंने कह दिया कि- पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक हैं। उन्होने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के साहसिक निर्णय का स्वागत और प्रशंसा तक तो ठीक है लेकिन चरणों वाला बयान विपक्षी दलों को रास नहीं आया. अब कांग्रेस के नेता डिप्टी सीएम से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।

- Install Android App -

व्योमिका सिंह पर घिर गए रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता विजय शाह की निंदा करते-करते विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति का ही जिक्र कर दिया। अब यूपी में बीजेपी और वीएचपी रामगोपाल यादव के खिलाफ खुदकर मैदान में आ गई है।

 

आपरेशन सिन्दूर पर उठा सवाल

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के. मंजुनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर पर ही सवाल उठा दिया। मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान स्थित नेस्तनाबूद हुए आतंकी ठिकानों को दुनिया ने देखा, खुद पाकिस्तान ने नुकसान को कुबूल कर लिया है और ऑपरेशन में मारे गए लोगों की संख्या बता दी है। इसके बाद भी के. मंजुनाथ ने इस ऑपरेशन पर ही सवाल उठा दिया।उन्होंने इसे दिखावा बता दिया है। मंजुनाथ के इस बयान पर देश की जनता आक्रोशित है।जिसे सोशल मिडिया पर देखा जा सकता है।

डांसर बीजेपी नेता बब्बन सिंह निष्कासित

बलिया से बीजेपी के नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो वायरल होता है, जिसमें वो डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते देखे जाते हैं। पकड़े जाने पर हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं बाद मे पार्टी से निष्कासित हो जाते हैं।

विधायक ने तिरंगे से पोछा पसीना

जयपुर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आती है जो किसी को भी हैरत में डाल दे. तेज धूप और चुभती तपती गर्मी में बीजेपी के विधायक बालमुकुंदाचार्य जब पसीने से लथपथ हो गए तब उन्होंने बिना झिझक हाथ में धामे तिरंगे झंडे से ही माथे का पसीना पोंछ लिया। जब पकड़े गए तो कहा- तिरंगे को माथे से लगाया था।

ऐसे है हमारे जनप्रतिनिधि

अब फैसला देश की जनता को करना है कि हमारा देश हमारी संस्कृति हमारी सेना का मान सम्मान की रक्षा करनी है। इस प्रकार नेताओ की सख्त निंदा होना चाहिये । देश की सुरक्षा मान सम्मान से बढकर कुछ भी नही है। हम एक सुर मे देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से कहना देश और सेना के मान अस्मिता पर आक्षेप लगाने वाले लोगो पर सख्त कारवाही होना चाहिये।