राजनांदगांव। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। गिरोह के पांच आरोपित लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो पेंशन अधिकारी बनकर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों से ऑनलाइन ठगी करते थे। अभी तक आरोपितों ने करीब 40 लाख रुपए की ठगी की थी। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने मामले का खुलासा किया। ऑनलाइन ठगी के पांचों आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर रखा है।
ब्रेकिंग
