jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण!

रिस्ता हुआ शर्मसार ! पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, विरोध करने पर बेल्ट से पीटा

आरोपी पिता ने बेटी का गंदा वीडियो भी बना लिया

झारखंड : झारखंड के खूंटी में एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने लड़की और उसकी मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एफआईआर के मुताबिक लड़की 4 जून को स्कूल से लौटी तो घर पर सिर्फ उसके पिता थे। मां अपनी बहन के घर गई थी। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा बंद कर बेटी से रेप किया। विरोध करने पर उसने बेल्ट से उसकी बेरहमी के साथ पिटाई की। बेटी ने शोर मचाया तो पिता ने टीवी का साउंड तेज कर दिया।

जान से मारने की दी धमकी

- Install Android App -

एफआईआर के मुताबिक उसने बेटी का गंदा वीडियो भी बना लिया। हालांकि, बाद में उसने वीडियो डिलिट कर दिया। आरोपी पिता ने ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मां के घर लौटने के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद मां-बेटी ने खूंटी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बेहाल है महिला सुरक्षा का हाल

इस बीच बता दें कि, झारखंड में महिला सुरक्षा का हाल बेहाल है। हाल ही में जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से शर्मनाक वारदात सामने आई थी। यहां एक 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। नाबालिग के परिजनों ने 4 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।