jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

रेत खनन को लेकर दो गुटों में मारपीट, कंपनी के एक कर्मचारी को आई चोट

मकड़ाई समाचार इटारसी (होशंगाबाद)। शुक्रवार सुबह सनखेड़ा रोड पर खदान से रेत भरने को लेकर रेत कंपनी आरकेटीसी के गुर्गों और एक रेत ट्राली संचालक रज्जन यादव का विवाद हो गया। यादव का आरोप है कि कंपनी के गुंडों ने उसके साथ मारपीट की। जख्मी युवक रज्जन यादव पूर्व बीजेपी नेता शशिकांत यादव का भाई है। शशिकांत की पिछले साल पुलिस में एएसआइ के रूप में तैनाती हुई।
जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान खनिज विभाग की टीम भी मौके पर थी। तीन ट्राली जब्त कर थाने ले जाने को लेकर यह विवाद हुआ है। झगड़े में कंपनी के एक कर्मचारी को भी चोट आई है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पता चला है कि रज्जन यादव की रेत ट्राली रोककर कंपनी ने रॉयल्टी को लेकर बात की थी। कंपनी के कर्मचारियों और यादव के बीच इसी बात पर मारपीट हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Install Android App -

घटना सुबह करीब 7 बजे की है। अस्‍पताल में भर्ती रज्जन ने बताया कि सुबह कंपनी के 10-15 कर्मचारी गाड़ियों से वहां आए थे और उसकी ट्राली को जब्त करने लगे। जब रज्‍जन ने उन्‍हें ऐसा करने से रोका तो वे झगड़ा करने लगे। कर्मचारियों ने डंडों से मारपीट की।
naidunia
कंपनी अधिकारी का तर्क, चोरी की रेत पकड़ी तो स्कार्पियो को मारी टक्कर
इस मामले में कंपनी के अधिकारी ने बताया कि रज्जन यादव एवं अन्य तीन ट्राली रेत चोरी कर ले जा रहे थे। हमारी उड़नदस्ता एवं खनिज विभाग की टीम ने जब ट्राली रोकी तो इनके चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। कंपनी के कर्मचारी ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर होशंगाबाद मंडी ले जा रहे थे, तभी रज्जन और उसके साथियों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान मारपीट हो गई। ट्राली छुड़ाकर रज्जन ने कंपनी की स्कार्पियो कार में भी टक्कर मारी। इससे विवाद बढ़ गया। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि इस मामले में थाने में प्रकरण दर्ज कराएंगे। इनके पास रेत रॉयल्टी नहीं थी। पाहनवरी या मरोड़ा से रेत चोरी कर लाई जा रही थी।