ब्रेकिंग
हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप PM Kisan Yojana List: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये! भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर... देश विदेश में प्रसिद्ध लाखो भक्तों की आस्था का केंद्र करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे पीएम मोदी हिन्द की सेना ने दुश्मन को उसके घर मे घुसकर मारा: अपने देश के नेताओँ नें अपमानित करने के लिए ताना मा... हरदा: ब्राइटर माइंड्स कोर्स के दस दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों ने दिखाई योगा,गीत, नृत्य, कविताओं की प... एशिया में कोरोना महामारी ने एक बार फिर दी दस्तक!  हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर और थाईलैंड में कोरोना के माम... चना खरीदी में गड़बड़ी; फसल पास करने के एवज में सर्वेयर किसानो से ले रहा था ।  4 हजार रूपये ले,विवाद ... अजब गजब :कुत्तो के डर से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा:  वन विभाग ने रेस्क्यू किया चिड़िया घर भेजेंगे

लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों का चक्काजाम और प्रदर्शन

इंदौर। शहर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी के बाहर किसानों ने हंगामा चल रहा है। एमआर 5 पर जारी है चक्काजाम। सप्ताह में दूसरी बार नाराज किसानों ने हंगामा किया है। एक हजार से ज्यादा किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों की मांग है कि गेहूं की सरकारी खरीदी में चमकविहिन गेहूं की भी खरीदी जाए। किसानों ने प्रशासन पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार ने फैसला किया है कि 10 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूं समर्थन मूल्य पर उपार्जन करेगी सरकार। केंद्र सरकार ने दी अनुमति। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को दी जानकारी।
इधर प्रशासन के पास अभी तक इस फैसले का आदेश नहीं पहुंचा है, ऐसे में वह फिलहाल खरीदी नहीं कर रहा है। इसे लेकर किसानों का हंगामा जारी है। इस फैसले से बाजार में इस समय 1700-1800 रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं, सरकारी खरीद में करीब 2700 से 2800 तक बिक सकेगा।

- Install Android App -

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी निरन्तर की जा रही है। जिले में आज दिनांक तक 32 हजार 344 मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। यह गेहूं 2728 किसानों से की गई है। जिले में खरीदी का कार्य 97 केन्द्र पर किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
इसके परिपालन में आज जिला विपणन अधिकारी अर्पित तिवारी सहित‍ अन्य अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि खरीदी केन्द्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, छाया, तोलकाटे आदि के पर्याप्त इंतजाम है। तिवारी ने बताया कि किसानों को स्लाट बुकिंग में आ रही तकनिकी समस्या को दूर करने के लिये तेजी से प्रयास जारी है।

 

उन्होंने बताया कि यह समस्या एक या दो दिन में निराकृत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित गुणवत्ता का शत-प्रतिशत गेहूं क्रय किया जाएगा। किसी भी किसान को परेशानी नहीं आयेगी। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 10 मई तक की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा 28 मार्च से गेहूं उपार्जन प्रारंभ किया गया था। इस वर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।