jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

लाडली बहना योजना :: लाड़लियो से E-KYC के नाम पर वसूली,जीआरएस सहित दो गिरफतार सचिव हुआ फरार

शाहपुर थाना अंतर्गत बेलोही ग्राम पंचायत भवन की, 23 मार्च को रुपए लेने का वीडियो वायरल हुआ

- Install Android App -

 मकड़ाई समाचार रीवा | लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में बड़ी लापरवाही का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि महिला हितग्राहियों से ई केवाईसी के नाम पर 50-50 रुपये की वसूली की जा रही थी। यहां ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायक एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर को रख कर पैसे मांग रहे थे। इसी बीच ​युवक अपने घर की हितग्राही को लेकर पहुंचा। उसने रुपए देने का विरोध किया।साथ ही वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया। दूसरे दिन इंटरनेट मीडिया में भी फुटेज वायरल कर दिए। ऐसे में अफसरों ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो की पड़ताल कर तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। फिलहाल जीआरएस सहित दो गिरफ्तार हो गए है। जबकि सचिव फरार है। ये घटना शाहपुर थाना अंतर्गत बेलोही ग्राम पंचायत भवन की है।

शाहपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बालकेश सिंह ने बताया कि गत 22 मार्च को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की दो दर्जन से ज्यादा महिला हितग्राही ग्राम पंचायत भवन बेलोही में ई-केवायसी कराने पहुंची थी। वहां 50-50 रुपए प्रत्येक महिला हितग्राहियों से लिए गए।गत 23 मार्च को रुपए लेने का वीडियो वायरल हुआ। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। भोला प्रसाद चौबे पिता पन्ना लाल 29 वर्ष निवासी बेलोही, ग्राम पंचायत सचिव बिजेश सेन और मोहन पाल पिता रामजी पाल 37 वर्ष निवासी बेलोही रोजगार सहायक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।गत 24 मार्च को आरोपित भोला प्रसाद चौबे और रोजगार सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दोनों को अदालत में पेश किया है।