jhankar
ब्रेकिंग
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...

लैहमन ने जताई फिर से कोच बनने की इच्छा, कहा- मेरा रिकॉर्ड सबसे अच्छा

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद डैरेन लैहमन को आस्ट्रेलिया टीम का मुख्या कोच की भूमिका से हटा दिया गया था। लैहमन ने एक बार फिर से टीम का कोच बनने का दावा पेश किया है। लैहमन ने फिर से कोचिंग की दुनिया में वापस लौटने की इच्छा जताई है। एक अख़बार ने लैहमन के हवाले से लिखा, लैहमन तकरीबन पांच साल तक आॅस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच रहे और उन्हीं के मार्गदर्शन में टीम ने 2015 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था।
लैहमन मानते हैं खुद को एक बेहतर कोच 

- Install Android App -

सूत्र के हवाले से बताया हैं, कि लैहमन एक बार फिर कोचिंग करना चाहता है। मुझे लगता है कि मैं अच्छा कोच हूं। मेरा कोचिंग रिकॉर्ड काफी बेहतर है। एक समय मैं वहां जाना चाहूंगा। एक छोटा करार शायद सही होगा। मैं इसी की जांच में हूं।’ उन्होंने यह साफ कर दिया है वह इस ग्रीष्मकाल में कोचिंग से दूर रहेंगे और इसके बाद इस बारे में सोचेंगे। इस दौरान में क्रिकेट देखूंगा और इसका लुत्फ उठाऊंगा। अगले साल देखते हैं कि क्या होता है।’
लैहमन 2013 में टीम के कोच बने थे, जब मिकी ऑर्थर को बर्खास्त किया गया था। लैहमन के कोच रहते ही आस्ट्रेलियाई टीम ने 2013-14 और 2017-18 एशेज सीरीज में जीत हासिल की थी। लेकिन 22 मार्च 2018 को अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में कोच लैहमन, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर मैच फिक्सिंग के अारोप लगाए गए थे । इसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने डैरेन लैहमन को कोच के पद से हटा दिया था। विवाद के बाद लैहमन की भी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन ‘सीए’ ने अपनी जांच में उन्हें बेकसूर पाया था।