jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

लोकसभा चुनाव: पूर्व मंत्री कमल पटेल ने नाबालिग पोते को मतदान केंद्र पर ले जाने वाले मामले में लोकसभा सेक्टर अधिकारी डीईओ पर गिरी गाज!

Harda: लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र के अंदर वोट डालने पूर्व मंत्री कमल पटेल अपने पोते को लेकर चले गए थे। इस दौरान किसी भी अधिकारी ने उन्हें नहीं रोका। इतना ही नहीं केंद्र के अंदर के विडिओ उनके समर्थकों ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। इस मामले में निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लेकर मंत्री कमल पटेल सहित तीन अन्य पर FIR दर्ज करवाई है। इसी मामले में सेक्टर अधिकारी

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पीएम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

- Install Android App -

7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग थी। हरदा जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने पोलिंग बूथ का मामला था।
एआरओ कुमार शानु देवड़िया की रिपोर्ट पर पूर्व मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में

कलेक्टर आदित्य सिंह ने नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर को सेक्टर अधिकारी पर कार्रवाई के लिए लेटर लिखा था। कमिश्नर ने शुक्रवार देर शाम सेक्टर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। मामले में मतदान केंद्र की पीठासीन अधिकारी शर्मिला पाटिल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।