jhankar
ब्रेकिंग
बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की... गुना की राम टेकरी पर बन रही एमपी की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा, 111 फीट की मूर्ति के जल्द होंगे दर्शन

लोक सभा चुनाव से पहले दिल्ली में करेंगे आंदोलन, शहीद किसान रथ के साथ हर जिले पहुंच रहे किसान नेता

हरदा। स्थानीय गुर्जर बोर्डिंग छात्रावास में आयोजित राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय किसान मजदूर महा संघ के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा की हम हर एक जिले में जाकर किसान समाज को जागरूक कर रहे है। लोकसभा चुनाव के पहले दिल्ली में बड़ा आंदोलन होगा।

शहीद किसान रथ के साथ किसान-मजदूर बचाओ यात्रा शुक्रवार को हरदा पहुंची। महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रविदत्त सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। किसानों की मांगों को लेकर लोकसभा चुनाव के पहले देश की राजधानी दिल्ली में आंदोलन करेंगे। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

- Install Android App -

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान स्थानीय सरकार को चुनने भले ही भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य क्षेत्रीय दलों को वोट दें। लेकिन जब किसानों की लड़ाई हो तो उन्हें यह सब छोड़कर किसानों की लड़ाई में शामिल होना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष नारायण खेरवा ने कह कि केंद्र व राज्य सरकार निरंतर किसान और मजदूरों की उपेक्षा कर रही है। देश में 15 करोड़ किसान हैं। किसान कई लोगों को रोजगार देता है। सत्ता जिस पार्टी की होगी, वहां ये पहुंच जाएंगे।

मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल पाटीदार ने कहा किसान व उसका परिवार कर्ज में बुरी तरह से जकड़ा हुआ है। आज किसान का बेटा पहले जैसा नहीं रहा। सोशल मीडिया चलाने लगा है। किसान हित के लिए कौन से निर्णय लिए जा रहे हैं और कौन से नहीं अब उसे समझने लगा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में जन जागरण कर रही है। प्रेस वार्ता में मनमोहन सिंह रघुवंशी, रामनिवास खोरे, रामजीवन बास्ट देवेंद्र गेहलोद, कमलकांत बागरे, कुंज बिहारी सोमानी, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।