jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

वन विभाग चौकी से अतिक्रमणकारियों ने लूटी 12 बंदूकें

मकड़ाई समाचार बुरहानुपर। नेपानगर के बाकड़ी गांव स्थित वन विभाग चौकी से चौकीदार से मारपीट कर अतिक्रमणकारियों ने 12 बंदूकें लूट ली। बुरहानपुर कलेक्टर भव्य मित्तल और एसपी राहुल लोढ़ा थोड़ी देर पहले बाकड़ी गांव पहुंचे हैं। पुलिस और वन विभाग अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। वन विभाग ने कल ही प्रदेश के कई जिलों से करीब 700 से ज्यादा सशस्त्र वन कर्मियों को नेपानगर बुलाया है, जिससे अतिक्रमण कारियों को खदेड़ा जा सके। लूटी गईं बंदूकें थ्री नाट थ्री बताई गई हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में संभागायुक्त आईजी और डीआईजी भी भाकरी गांव पहुंच रहे हैं।

- Install Android App -

चौकीदार भोला ने बताया कि सोमवार रात में बदमाश आए थे और मेरे साथ मारपीट कर बंदूकें ले गए। चौकीदार बताया कि वन चौकी प्रभारी और स्टाफ यहां दो महीने से नहीं आया है। इस दौरान वो अकेला ही यहां रह रहा था। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस ने देखा कि शस्त्रागार का ताला नहीं टूटा था।