jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

इंदौर में सुबह-सुबह महिला की हत्या, पत्थर से कुचला महिला की सिर

मकड़ाई समाचार इंदौर। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार सुबह ही हत्या से शुरुआत हुई। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। महिला के सिर को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस और फोरेंसिक अफसर जांच में जुटे हैं।

घटना कुमावतपुरा क्षेत्र की है। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। टीआइ प्रीतमसिंह मौके पर पहुंचे। बताया जाता महिला की उम्र करीब 45 साल के आसपास है। महिला के सिर पर पत्थर से वार हुआ है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया। महिला की पहचान उमा उर्फ़ राधा पति छोटेलाल के रूप में हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है और जांच की जा रही है।

दो दिनों में यह दूसरी घटना है जब महिला की हत्या इतनी बेहरहमी से हुई है। इससे पहले दो दिन पूर्व ही एरोड्रम क्षेत्र के विद्या पैलेस में भी महिला की हत्या की घटना सामने आई थी। इसकी कहानी अनैतिक गतिविधियों के आसपास घूम रही है।

- Install Android App -

वंदना हत्याकांड: अनैतिक कार्यों में लिप्त युवक-युवतियों के ईर्द-गिर्द जांच

34 वर्षीय वंदना रघुवंशी की मौत की गुत्थी तीसरे दिन भी नहीं सुलझ पाई। पुलिस अभी अंधेरे में तीर चला रही है। न सीसीटीवी फुटेज मिलें न कोई चश्मदीद मिला। जांच अब अनैतिक कार्यों में लिप्त युवक-युवतियों के आसपास जाकर ठहर गई है। उसके साथ रहने वाली युवती तो गलत कामों के आरोप में जेल से छुटी है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र के विद्या पैलेस कालोनी में रविवार दोपहर वंदना की लाश मिली थी। वंदना की आंखों में मिर्ची झोंककर उसका गला रेता गया था। मूलत: पाटनीपुरा क्षेत्र में रहने वाली वंदना टिफिन सेंटर चलाने का बोलकर घर किराए के मकान में रहने आ जाती थी। घर वाले उस पर शक न करें इसलिए नियमित आठ बजे घर पहुंच जाती थी। पुलिस को जानकारी मिली की घर से अनैतिक काम चल रहा था। वंदना के साथ दो लड़कियां भी रहती थी। उसमें से एक लड़की तो गलत कार्यों के आरोप में जेल की हवा भी खा चुकी है। पुलिस वंदना की काल डिटेल निकाल कर उसके संपर्कों की जांच में जुटी है।