jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Harda news : पत्नी की मौत के 7 महीने बाद भी संबल योजना का नही मिला लाभ, उल्टे पैसा डलवाने के नाम पर सचिव ने एक हजार नगद और मुर्गा भी ले लिया !

मकड़ाई समाचार हरदा। मंगलवार को जिला जनसुनवाई में टिमरनी विकासखंड के ग्राम बोरपानी में एक गरीब आदिवासी वर्ग का व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। पीड़ित व्यक्ति संतराम का आरोप है की उसकी पत्नी की मौत 18 मई 2022 को हो गई थी। मृत्य के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए शासन से मिलने वाली 5 हजार की राशि भी सचिव ने नही दी। पीड़ित का आरोप है की उसके पास संबल योजना का कार्ड है। वही सचिव को कही बार कहा कुछ महीने पहले उसने पैसे डलवाने के नाम पर एक हजार रुपए और एक देशी मुर्गा भी लिया। लेकिन उसके बाद भी मेरे खाते में पैसा नही डलवाया और नही पांच हजार की राशि और नही शासन से मिलने वाली 2 लाख रुपए की राशि दिलवाई गई। जनपद में भी शिकायत की लेकिन जब किसी ने भी ध्यान नही दिया तो। जिला जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग को शिकायत आवेदन देते हुए सहायता राशि दिलवाने की मांग की। जब इस संबध में पंचायत सचिव बलराम कुशवाह से जानकारी लेकर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा की उसके पास जो संबल कार्ड है। वह भौतिक सत्यापन में अपात्र आया था। अब पुनः अपील के लिए श्रम विभाग भेजा गया है। अगर जांच में पात्र पाया गया तो राशि मिल जायेगी। वही पैसे मुर्गा के आरोप से उन्होंने इंकार कर दिया।

क्या लिखा है शिकायत में

प्रति,

श्रीमान कलेक्टर महोदय जन सुनवाई केन्द्र हरदा जिला हरदा

- Install Android App -

आवेदक- संतराम पिता श्री सालकराम जाति कोरकू निवासी पोन्साढाना / बोरपानी तहसील रहटगॉव जिला हरदा

विषय: में आवेदक की पत्नि की मृत्यु की अंतेष्टी राशी ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा आज तक नहीं प्रदाय की एवं बीमा राशी भी मैं आवेदक को प्रदान नहीं किये जाने बाबत।

महोदयजी , में आवेदक ग्राम पोन्साढाना/बोरपानी ग्राम पंचायत तहसील रहटगाँव जिला हरदा म० प्र० का स्थाई निवासी हूँ। यह कि मेरी पत्नि समायबाई काजले की मृत्यु दिनॉक 18/05/2022 को हो गयी थी। तथा मेरी पत्नि का संबल कार्ड बना हुआ है जिसका क्रमाक 161521139 हैं। यह कि मेरी पत्नी को अत्येष्टी राशी 5000 / – प्राप्त होना थी उसकी बीमा राशी 200000/ – दो लाख रूपये प्राप्त होना थी जो कि मैं आवेदक को ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा नहीं दी गयी है। तथा मुझे उक्त राशी प्राप्त होने के बाबत में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा 1000/ – एक हजार रूपया नगद एवं मुरगा भी प्राप्त कर लिया गया था। इसके बाबजूद भी ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा मुझे आज कल कहकर टालता रहा और उक्त राशी मैं आवेदक को आज दिनांक तक भी प्राप्त नहीं हो पायी है। तथा उक्त राशी ग्राम पंचायत पोन्साढाना/बोरपानी के सचिव द्वारा गबन कर ली गयी है। तथा मेरे द्वारा कहने पर मुझे कहता है कि तेरी कोई राशी नहीं आयी है। और तुझे कोई राशी नही मिलेगी जा तेरे से जो बने वो कर ले मेरी पहुच पकड है। तेरी उक्त राशी तुझे नहीं मिलने दूगाँ। तथा श्रीमान जी में एक गरीब आदिवासी व्यक्ति हूँ। जो राशी मुझे शासन से सुविधा के रूप में प्राप्त होनी थी वह राशी प्राप्त नहीं हो पायी है। तथा ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा गबन कर ली गयी है।

‘ अतः श्रीमान से निवेदन है कि मैं आवेदक के आवेदन पत्र पर उचित कार्यवाही करते हुए मेरी पत्नि की अत्येष्टी राशी एवं बीमा राशी की जॉच कराकर मुझे राशी दिलायी जावे एवं सचिव महोदय पर उचित कार्यवाही किये जाने की कृपा करें।

आवेदक
                                                                                              संतराम