jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

वर्षो बाद दिल्ली में अक्टूबर में सबसे ज्यादा बारिश बुधवार की सुबह देखने को मिली अजीब सफेद धुंध लोगो में आश्चर्य

मकड़ाई समाचार दिल्ली। विगत 4 दिन की बारिश के बाद मंगलवार की सुबह लोगो की सुबह नींद खुली बाहर वातावरण में एक सफेद सी धुंध नजर आई। यह धुंध लोगो को दिल्ली नोएडा से गाजियाबाद तक देखने को मिली। लोगो में इसको लेकर कुतुहल बना हुआ है। धुंध ऐसी थी कि सामने बिल्डिंग तक नही दिख रही थी। यही हालात सड़को के भी जहां पर सामने आ रहे वाहन भी नजर नही आ रहे थे लोगो ने अपने वाहनो के लाईट जलाकर वाहन चलाए। बावजूद इसके वाहन टकराने की संभावना बनी हुई है।दिल्ली में विगत चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने अक्टूबर महीने में तो रिकॉर्ड ही बना दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अब तक इस महीने 128 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो कि पिछले कई वर्षो के रिकार्ड को तोड़ चुकी है। दिल्ली में इस महीने में अब तक 128.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो वर्ष 1956 के बाद राजधानी में अक्टूबर महीने में सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड है।