मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हरदा स्थित कहार समाज मांगलिक भवन परिसर खेड़ीपुरा में वार्ड चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने वार्ड क्रमांक 2, 3 व 4 के नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। चौपाल में वार्ड क्रमांक 4 के निवासी बबलीबाई, गौरव, रज्जू, सारदाबाई, विनोद कुमार, संजय, सकुन, निर्मलाबाई व घनश्याम ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें अभी तक बाढ़ राहत राशि प्राप्त नहीं हुई, इस पर सीईओ सिसोनिया ने तहसीलदार को जांच कर पात्रता अनुसार राहत राशि दिलाने के निर्देश दिये। चौपाल में उन्होने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किये। चौपाल में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. राहुल दुबे ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी
हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा
हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग...
अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में...
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच...
आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट
आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके
खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
