विकास और जनहित की योजनाओं के साथ कार्यकर्ता का आचार विचार और व्यवहार जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है – कैप्टन अभिमन्यु
Harda: भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा की जिला पदाधिकारी ,मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष ,जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी एवं महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल हवेली में आयोजित की गई।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि विधानसभा 2023 के चुनाव की बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है इसी क्रम में राष्ट्रीय मंत्री ,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार कैप्टन अभिमन्यु जो कि नर्मदापुरम संभाग में चुनावी दृष्टि से सभी जिले का दौरा कर रहे हैं उनका आगमन कल शाम हरदा जिले में हुआ ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनहित की योजनाओं एवं विकास कार्य के साथ जनमानस के बीच कार्यकर्ताओं का सरल स्वभाव, उनका आचरण एवं कार्य कुशलता मतदान केंद्र पर 51% लक्ष्य को प्राप्त करते हुए विजय श्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीति से लेकर चुनाव जीतने तक की सूक्ष्म जानकारी दी।
गांव- गांव एवं पंचायत जाकर कार्यकर्ता को भाजपा में शामिल करते हुए कर रहे हैं संगठन को मजबूत – कमल पटेल
महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कृषि एवं कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैं प्रतिदिन गांव गांव एवं पंचायत में जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा हूं गांव के गांव भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं जो हमारी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अपना अहम योगदान देंगे इसी क्रम में रक्षाबंधन के त्योहार पर गांव की बहनों से राखी बंधवाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हूं । लाडली बहना योजना से माता एवं बहने बहुत खुश एवं उत्साहित हैं आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाएगी।
जन आशीर्वाद यात्रा एवं सभाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं कार्यकर्ता – पंकज जोशी
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष संगठन की दृष्टि से नर्मदा पुरम संभाग के प्रभारी पंकज जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र पर दिए गए 15 करणीय कार्यों को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचाते हुए 51% के लक्ष्य के साथ हमें प्रत्येक बूथ पर जीत सुरक्षित करना है ,सरकार की जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है जिनका आगमन हरदा जिले में 17 सितंबर को होने जा रहा है इस हेतु संभागीय टोली एवं जिला टोली के साथ सभी कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है आप सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर जन आशीर्वाद यात्रा हरदा जिले में प्रवेश करते हुए जब होशंगाबाद जिले में प्रवेश करेगी तब तक स्वागत से लेकर सभाओं तक प्रत्येक कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को अतक मेहनत एवं प्रयास करना है।
स्वागत उद्बोधन के साथ बोले भाजपा जिलाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं को आग्रह किया है कि हमें पिछली बार की तुलना में और अधिक मेहनत करते हुए पुनः हरदा जिले से दोनों विधानसभाओं में कमल खिलाना है और भारतीय जनता पार्टी सरकार बना सत्ता में स्थापित हो इसके लिए अथक प्रयास करना है , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठावान कार्यकर्ता है एवं अपनी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती एवं आपसी तालमेल से हरदा जिले की दोनों विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प दिलाया और प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस बार फिर भाजपा सरकार के मंत्र को लेकर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, जिसका परिणाम 2023 में प्रचंड जीत से एवं 2024 में नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में हरदा जिला अहम भूमिका निभाएगा।
बैठक का संचालन महामंत्री सिद्धार्थ पचौरी ने किया जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी मनिल शर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा का रूट चार्ट बताया जिला महामंत्री भगवत शाह ढोके ने आभार व्यक्त किया।।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कैप्टन अभिमन्यु ,पंकज जोशी ,कमल पटेल, गजेंद्र शाह ,मनोहर लाल राठौर ,सुरेंद्र जैन ,भारती कमेडिया मंचासीन रहे।इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं में अशोक जैन ,मनोहर लाल शर्मा ,डॉक्टर मजूमदार सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।