jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

विदाई के बाद ससुराल की जगह अस्पताल पहुँची दुल्हन, फिर सामने आई चौकानें वाली वजह

मकड़ाई समाचार चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला में एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन को विदाई के बाद ससुराल की बजाय अस्पलात ले जाना पड़ा। जहां दुल्हन ने एक बेटी को जन्म दिया हैं। दरअसल, दूल्हा राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है और दुल्हन हरियाणा के अंबाला की हैं। दोनों की शादी कोई दो साल पहल तय हुई थी और दोनों इस बीच मिलते जुलते रहते थे।

- Install Android App -

विदाई के बाद रास्ते में दुल्हन को लेबर पेन हुआ और उसे राजपुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि दूल्हे ने स्वीकार कर लिया कि बेटी उसी की है। अस्पताल प्रशासन को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने महिला आयोग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल पहुंच कर दुल्हन से बातचीत की।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने दोनों को डिस्चार्ज करने से मना कर दिया, लेकिन दूल्हा और दुल्हन बिना किसी को कुछ बताए अपनी बेटी को लेकर वहां से चले गए। उन्होंने अस्पताल के रजिस्टर में लिखा कि वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं और बच्ची की सारी जिम्मेदारी उठा सकते हैं।