jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी कर रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, संपूर्ण मध्यप्रदेश में हो सकता है अंधेरा .!

मकड़ाई समाचार भोपाल– शिक्षक दिवस के अवसर पर आज हिंदी भवन में विद्युत आउट सोर्स परिषद के बैनर तले एक निर्णायक महा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश बिजली आउट सोर्स संगठन के प्रांतीय संयोजक माननीय मनोज जी भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई,
बैठक के दौरान मनोज जी भार्गव द्वारा बताया गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को विगत कई वर्षों से अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एवं समस्त कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, जब बिजली विभाग एक स्थाई विभाग है एवं उसमें रोजगार भी स्थाई है तो इसी कार्य के लिए अस्थाई कर्मचारियों को रखकर उनके उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है एवं समान कार्य के लिए समान वेतन भी प्रदान नहीं किया जा रहा है, इसीलिए ठेकेदारी प्रथा बंद कर विभाग में अनुभव व योग्यता के अनुसार संविलियन किया जाए इस हेतु संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक बैठक विगत दिनों 23/8/ 2021 को प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग तथा माननीय प्रद्युमन सिंह जी तोमर ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन के साथ बल्लभ भवन में संपन्न हुई थी जिसमें ऊर्जा मंत्री जी द्वारा एक माह का समय लेकर आश्वासन दिया गया था कि एक माह में आपकी समस्त समस्याओं व मांगों का निराकरण किया जाएगा इस बैठक का लगभग 15 दिवस पूर्ण हो चुके हैं अभी तक विभाग के द्वारा कोई बैठक का आयोजन नहीं किया गया एवं कोई निर्णय आउटसोर्स कर्मचारियों के पक्ष में नहीं लिया गया आगामी 27 सितंबर तक अगर समस्त कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण नहीं किया गया अथवा आदेश प्रसारित नहीं किया गया तो समस्त कर्मचारी उग्र आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए प्रतिबद्ध होंगे इसकी तैयारी अभी से आउटसोर्स कर्मचारी कर रहे हैं।
इस बैठक का संचालन आनंद मालवीय द्वारा किया गया एवं समस्त कर्मचारियों का आभार विद्युत आउट सोर्स परिषद के अध्यक्ष निखिल यादव द्वारा माना गया, इस बैठक में मध्य प्रदेश विद्युत आउट सोर्स संगठन के समस्त जिला अध्यक्ष, सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन के कर्मचारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।