jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत पोस्टर, पंपलेट्स आदि के मुद्रण के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश

हरदा /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन ने जिले के सभी मुद्रकों को निर्देशित किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127क के अनुसार किसी भी प्रचार सामग्री, निर्वाचन पंपलेट्स अथवा पोस्टर या मुद्रित इसी प्रकार की अन्य सामग्री प्रिंटलाईन मुद्रक, मुद्रित प्रतियों की संख्या तथा प्रकाशक का नाम व पता स्पष्ट रूप से लिखा जावे। धारा 127क-2 के अधीन मुद्रित सामग्री की प्रतियाँ (मुद्रित सामग्री तीन अतिरिक्त प्रतियों सहित) मुद्रण के तीन दिनों के भीतर भेज दें। निर्वाचक, पंपलेटों अथवा पोस्टर आदि के मुद्रण का कार्य हाथ में लेने के पहले मुद्रक को धारा 127क-2 की शर्तों के अनुसार अनुबंध ‘‘क‘‘ में दिये गये आयोग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में प्रकाशक से एक विज्ञप्ति प्राप्त कर लेनी चाहिये। यह विज्ञप्ति प्रकाशक द्वारा हस्ताक्षरित होनी चाहिये और ऐसे दो व्यक्तियों द्वारा सत्यापित होनी चाहिये जो प्रकाशक को व्यक्तिगत रूप से जानते हों। उन्होने निर्देशित किया है कि प्रकाशक की विज्ञप्ति सहित मुद्रित सामग्री की चार प्रतियाँ उसके मुद्रण के तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करें तथा ऐसे मुद्रित सामग्री और विज्ञप्ति के साथ छापे गये दस्तावेजांे की प्रतियों की संख्या और इस कार्य के लिए वसूल की गई कीमत अनुबंध ‘‘ख‘‘ में दिये गये प्रोफार्मा में भरकर प्रस्तुत करें। तथा प्रत्येक दिवस इस विषयक जानकारी व्यय लेखा निगरानी दल अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11ः00 बजे से 3ः00 बजे के बीच प्रस्तुत करें। किसी प्रकार के उल्लंघन की दशा में आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी