jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

विधानसभा में भाषण के वक्त खुली पूर्व CM की धोती, सहयोगी ने बताया तो बची गई

कर्नाटक विधानसभा में जब पूर्व सीएम सिद्धारमैया अपनी बात रख रहे थे तब उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति हो गई। पूर्व सीएम विधानसभा में खड़े होकर अपनी बात रख रहे थे इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अचानक उन्हें बीच में ही टोका। डीके शिवकुमार ने पूर्व सीएम के कान में धीरे से कहा कि उनकी धोती गिरने वाली है। इसके बाद तो विधानसभा में ठहाके लगने लगे। अपने सहयोगी से यह बात सुन सिद्धारमैया ने कहा, ‘अच्छा ऐसा है क्या।’ इसके बाद अपनी सीट पर बैठने से पहले उन्होंने ऐलान किया कि धोती कसने के बाद वो अपनी बात पूरी करेंगे।

- Install Android App -

उस वक्त सिद्धारमैया मैसूर गैंगरेप को लेकर पुलिसिया कार्रवाई के विषय में अपनी बात रख रहे थे। अपनी धोती कसने के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि कोविड-19 से उबरने के बाद उनका वजन 4-5 किलोग्राम बढ़ गया है। जिसकी वजह से उनके पेट का साइज बढ़ गया जिसकी वजह से धोती खुल कर गिरनी शुरू हो गई थी। इसके बाद आरडीपीआर मंत्री केएस ईश्वरप्पा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी धोती उतर गई ईश्वरप्पा।’ वहीं, जब ट्रेजरी बेंच से किसी ने मदद की पेशकश की तो सिद्धारमैया ने जवाब दिया, ‘चूंकि आप दूसरी तरफ बैठे हैं, इसलिए मैं आपसे मदद नहीं मांगूंगा।’

बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सिद्धारमैया अपनी सीट के पास खड़े होकर भाषण दे रहे थे तब ही डीके शिवकुमार उन्हें बीच में आकर टोकते हैं। उनके टोकने के बाद विधानसभा के अंदर ठहाके लगने लगते हैं। कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा, ‘हमारे अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के कान में कहा कि अपनी और अपनी पार्टी की इमेज को बचाइए। लेकिन सिद्धारमैया ने पूरे हाउस में इसका ऐलान किया। हम बीजेपी के लोग हमारी छवि खराब करने का इंतजार कर रहे हैं।’