jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

विधायक सचिन बिरला ने कहा पुरानी मिर्ची मंडी को अनाज, फल एवं सब्जी मंडी के रूप में विकसित करेंगे

सुनील पटल्या बेड़िया। व्यापारियों ने बेड़िया में किसानों से अनाज क्रय करने के लिए सहमति प्रदान की है। विधायक सचिन बिरला ने सोमवार को पुरानी मिर्ची मंडी के निरीक्षण के दौरान ये जानकारी दी। बिरला ने कहा कि बेड़िया के नागरिकों, अनाज व्यापारियों, फल व सब्जी विक्रेताओं से चर्चा कर पुरानी मंडी को अनाज, फल व सब्जी की समन्वित मंडी में तब्दील किया जाएगा। फल और सब्जी के विक्रय हेतु पृथक-पृथक प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। ताकि नागरिकों को एक ही परिसर में फल ,सब्जी व अनाज मिल सके। इस व्यवस्था से बेड़िया के मुख्य मार्ग पर रोज लगने वाले यातायात जाम की समस्या का भी स्थायी निदान हो जाएगा। इसके अलावा फल व सब्जी विक्रेता भी सम्मानपूर्वक अपना व्यवसाय कर सकेंगे।यातायात के दबाव के कारण उन्हें अपने ठेले बार-बार हटाना नहीं पड़ेंगे। बिरला ने कहा कि पुरानी मिर्ची मंडी में पहले से तीन गोडाउन मौजूद हैं। व्यापारियों की सुविधा के लिए अनाज भंडारण हेतु सात अतिरिक्त गोडाउन और बनाए जाएंगे। बिरला ने कहा कि बेड़िया में अनाज मंडी को स्वीकृति मिलने से बेड़िया के आसपास के एक सौ बीस ग्रामों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सनावद, बड़वाह, खरगोन,भीकनगांव, इंदौर की मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों का समय और व्यय दोनों में बचत होगी। बिरला ने कहा कि पुरानी मिर्ची मंडी के पुराने व जर्जर शौचालय और क्षतिग्रस्त पानी के हौद को हटाकर नए निर्माण कराए जाएंगे। मंडी के कुएं की सफाई कर गहरीकरण कराया जाएगा। ताकि मंडी को पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जा सके। बिरला ने मंडी सचिव व कर्मचारियों को मंडी परिसर का समतलीकरण व साफ-सफाई के निर्देश दिए। बिरला ने कहा कि पुरानी मिर्ची मंडी को नया स्वरूप प्रदान करने का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा और इस संबंध में कृषि एवं प्रभारी मंत्री कमल पटेल से चर्चा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव राधेश्याम सिर्वी, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सोलंकी उपस्थित थे।