jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, न्यायिक जांच नहीं होने तक पी... टिमरनी: गौहत्या मामले में पूछताछ करने थाने लाए गए आश्रम के एक कर्मचारी ने जहर खाया हुई मौत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट

विद्युत मंडल में अनुकंपा नियुक्ति दिलाने सिंधिया को सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार नीमच। मध्य प्रदेश विधुत मंडल में अनुकम्पा नियुक्ति में हुये भेदभाव पर अशोक सेजकर ने बताया कि नीमच में 04 जुलाई 2021 को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, रविवार शाम नीमच पहुंचे। यहां विधायक निवास पर अनुकंपा आश्रित लोगों ने सिंधिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सदस्यों ने कहा कि विद्युत मंडल में मृत कर्मचारियों के आश्रित अनुकम्पा नियक्ति की आस में पिछले कई वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। आश्रितों की स्थिति काफी दयनीय है। उन्होंने कहा कि 2000 से 2012 तक के सामान्य मृत्यु आश्रितों के साथ इस तरह का बंटवारा कर पीड़ितों के साथ अन्याय किया जा रहा है। आश्रितों ने मांग की है कि विद्युत विभाग में शेष बचे आश्रितों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति दी जाये। इस दौरान गौरव सोनी , भरत बागड़ी , बलराम माली , वसीम खान , चन्द्रशेखर व दीपक सहित अन्य आश्रित मौजूद थे।