jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

विवाह समारोह में बिजली हुई गुल, रस्म के दौरान बदल गई दुल्हनें

रस्म के बाद स्वजन को पता लगा तो इसे हाथों हाथ ठीक कराया गया

मकड़ाई समाचार उज्जैन। इंगोरिया क्षेत्र का ग्राम असलाना में 5 मई को एक विवाह समारोह के दौरान बिजली गुल होने से दुल्हनों की अदला-बदली हो गई। रस्म के बाद स्वजन को पता लगा तो इसे हाथों हाथ ठीक कराया गया। फेरे तय संबंधों के अनुसार ही हुए। हालांकि बिजली कटौती के कारण हुई इस घटना से परिवारवालों को खासी परेशानी हुई।

ग्राम असलाना निवासी रमेशलाल रेलोत की तीन बेटियों और एक बेटे की शादी 5 मई को थी। बड़ी बेटी कोमल का संबंध ग्राम खीराखेड़ी के राहुल से तय हुआ था। वहीं दूसरे नंबर की बेटी निकिता का विवाह ग्राम दंगवाड़ा के भोला से और तीसरे नंबर की बेटी करिश्मा की शादी दंगवाड़ा के ही गणेश से तय हुई थी। 5 मई की रात दंगवाड़ा और खीराखेड़ी से बरातें आईं। इस दौरान रात 8 बजे बिजली गुल हो गई।

- Install Android App -

परिवार की रस्म के अनुसार सभी वर-वधुओं को पूजा करनी थी। रात. 1130 बजे वर और वधू पूजन के लिए रमेशलाल रेलोत के घर के एक कमरे में गए। वहां पुजारी पूजा करा रहे थे। बड़ी बेटी कोमल अपने वर राहुल के पास बैठी। इधर अंधेरा होने के कारण निकिता दूल्हे भोला के साथ न बैठते हुए गणेश के साथ बैठ गई। वहीं करिश्मा भोला के पास बैठ गई। 20 मिनट पूजन के बाद जब दूल्हा-दुल्हन बाहर आए तो यह बात स्वजन को पता लगी।

फेरे तय रिश्तों के अनुसार ही

दुल्हनों की अदला-बदली पता लगने पर स्वजन ने इसे ठीक कर लिया। बाद की सभी रस्मों में दुल्हनें अपने-अपने वरों के साथ ही बैठीं। फेरे भी तय हुए रिश्तों के अनुसार ही हुए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रात आठ बजे से रात के 12 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। विवाह वाले दिन भी ऐसा ही हुआ। वर-वधु के स्वजन का कहना है कि अगर बिजली होती तो ऐसी गड़बड़ी नहीं होती।