jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

BIG BREAKING NEWS : आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए ट्वीट कर क्या लिखा ?

प्रधानमंत्री के समर्थकों ने उनके आधिकारिक आवास के पास एक विरोध स्थल पर एकत्र हुए

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट और विरोध के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे से ठीक पहले उन्होंने ट्वीट किया। टिवीट कर लिखा कि जैसा कि श्रीलंका में भावनाएं बढ़ रही हैं, मैं आम जनता से संयम बरतने का आग्रह करता हूं। उन्होंने आगे लिखा याद रखें कि हिंसा से केवल हिंसा ही होगी। हमें एक आर्थिक संकट में एक आर्थिक समाधान की आवश्यकता है, जिसे यह प्रशासन हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Install Android App -

बता दें कि राजपक्षे का यह बयान देश में हिंसा की घटनाओं के बीच आया है, जिसमें करीब 16 लोग घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों ने उनके आधिकारिक आवास के पास एक विरोध स्थल पर एकत्र हुए। जहां सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस को राजधानी में कर्फ्यू लगाना पड़ा। महिंदा के छोटे भाई और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली सरकार पर देश के सामने सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने के लिए अंतरिम प्रशासन बनाने का दबाव है।

महिंदा राजपक्षे (76) अपनी ही श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के नेताओं के इस्तीफे के लिए दबाव में थे। वह इस दबाव के खिलाफ समर्थन जुटा रहे थे।