jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

विश्व कप क्रिकेट के लिए भारत आने से पहले BCCI सचिव जय शाह से यह लिखित गारंटी चाहता है पाकिस्तान

अगला आईसीटी क्रिकेट वनडे विश्व कप इस साल के आखिरी में भारत में खेला जाना है, लेकिन पाकिस्तान की टीम यहां खेलने आएगी या नहीं, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, एशिया कप खेलने के लिए भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया, इसके बाद से पाकिस्तान धमकी दे रहा है कि वह भी विश्व कप खेलने भारत नहीं आएगा। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) वास्तव में ऐसा कोई फैसला लेने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि यदि पाकिस्तान वनडे विश्व कप नही खेलता है तो भारी आर्थिक नुकसान होगा।

अब पाकिस्तान ने रखेगा यह शर्त

- Install Android App -

ताजा खबर यह है कि पाकिस्तान ने भारत आने के लिए एक शर्त रखी है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी अब बीसीसीआई सचिव जय शाह से बात करेंगे और इस बात की लिखित गारंटी मांगेगे कि टीम इंडिया पाकिस्तान में 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी।
अभी यह साफ नहीं है कि जय शाह की ओर से ऐसी लिखित गारंट दी जाएगी या नहीं। बता दें, दोनों देशों के बीच आतंकवाद सबसे बड़ा रोडा है। भारत का साफ कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद फैलाना बंद नहीं करेगा, उसके साथ कोई क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जाएगी।

क्या रद्द होगा एशिया कप

इस मुद्दे के कारण एशिया कप भी रद्द होने की कगार पर पहुंच गया है। आईपीएल के ठीक बाद पाकिस्तान में ये मुकाबले होने हैं, लेकिन भारत वहां जाकर खेलने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान ने इसके बाद प्लान बी बनाया कि भारतीय टीम यूएई में अपने मैच खेल लें, जबकि बाकी टीमों के मुकाबले पाकिस्तान में हो जाए, लेकिन बीसीसीआई इसके लिए भी तैयार नहीं हुआ।
यदि एशिया कप रद्द होता है तो पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगेगा। भारत पूरे मामले में मजबूत स्थिति में है, क्योंकि आईसीसी की कमाई का एक बड़ा हिस्सा बीसीसीआई से जाता है। वहीं पाकिस्तान भी मजबूर है, क्योंकि वहां मैच नहीं हुए तो बोर्ड कंगाल हो जाएगा।