jhankar
ब्रेकिंग
संजय सिंह पवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला

पंधाना विधायक राम दांगोरे ने मणिपुर में भड़की हिंसा में छात्रों के रेस्‍क्‍यू की मांग करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा

मणिपुर| बीते कुछ दिनों से हिंसा और उपद्रव के हालात हैं। अब तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां भड़की हिंसा के बीच मप्र के भी करीब 30 छात्रों के इंफाल में फंसे होने की सूचना है।

- Install Android App -

पंधाना से भाजपा विधायक राम दांगोरे ने इस छात्रों के रेस्‍क्‍यू की मांग करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।विधायक राम दांगोरे ने सीएम को भेजे अपने पत्र में लिखा- मणिपुर में चल रहे उपद्रव तथा उन्माद के लगातार बढ़ने पर फोन तथा इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गई है और भारतीय सेना को तैनात कर दिया गया है। इम्फाल के एनएसयू विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश के लगभग 30 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें खंडवा के तीन विद्यार्थी शामिल हैं। मणिपुर राज्य में दंगे के हालात निर्मित होने के बाद स्थितियां अनियंत्रित हो गई हैं, जिसके कारण मेघालय, नागालैंड, मणिपुर सरकार ने अपने राज्य के छात्रों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अतः आपसे खंडवा सहित मध्यप्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को एयरलिफ्ट करवाकर रेस्क्यू कर वापस मध्यप्रदेश लाए जाने का अनुरोध है।’