jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Harda: वि.स. 2023 कांग्रेस प्रत्याशी दोगने ने की खिरकिया SDOP और टीआई को हटाने की मांग ! भाजपा मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई हो !

हरदा : निष्पक्ष मतदान की मांग करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आरके दोगने ने sdop ज़ेड यू सिद्दीकी और टीआई निकिता विल्सन को हटाने की मांग को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हरदा को लिखित शिकायत दी है।

- Install Android App -

क्या है पत्र –

श्रीमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जिला हरदा (म.प्र) –

विषय :- SDOP खिरकिया और थाना प्रभारी खिरकिया को तत्काल हटाए जाने एवं खिरकिया भाजपा मंडल अध्यक्ष पर प्रकरण दर्ज करने के संबंध मे।

महोदय जी,

उपरोक्त विषयान्तगर्त लेख है की दिनांक 5 नवम्बर की रात को लगभग 12 बजे रात को लोडिंग पिकप वाहन क्र. MP-47-L-0818 ( जो की सलग्न विडियो में दिखाई दे रही है ) गांव गांव भाजपा द्वारा शराब बाटी जा रही थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा डायल 100 पर की गई थी। उक्त वाहन शराब से भरा हुआ था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।ऐसे में निष्पक्ष चुनाव की हमें उम्मीद नहीं है। शराब भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर दामजीपुरा (वि.स. 135 हरदा) में उत्तरी जा रही थी। वीडियो मे जो शराब की पेटीया उतार रहा है उसमें काले शर्ट वाला व्यक्ति भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई है ये सब SDOP सिद्धकी के संरक्षण में हो रहा है हमारी आपसे मांग है की तत्काल भाजपा मंडल अध्यक्ष पर कार्यवाही हो और SDOP सिद्धकी खिरकिया और थाना प्रभारी खिरकिया को तत्काल हटाया जाए जिससे आदर्श आचार संहिता का उलंघन न हो की गयी कार्यवाही को सार्वजनिक कर हमें अवगत कराया जाये |