jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Bhopal News: सास-बहू को एसयूवी ने मारी टक्कर, हुई मौत

भोपाल : बैरसिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सास-बहू और एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सास-बहू की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक भी उन्हीं के परिवार का सदस्य है। घटना रविवार शाम की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

यह है मामला –

बैरसिया थाना प्रभारी नरेन्द्र कुलस्ते ने बताया कि खेजड़ामिश्र निवासी भोला बाई उर्फ पान बाई (55) गृहिणी थीं। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी बहू विपता बाई (35) और नाती राहुल जाटव (19) के साथ गांव से निकलकर बैरसिया जा रही थीं। इसके लिए वह खेजड़ा जोड़ पर पहुंचे, जहां मेघनम चौराहा पर तीनों बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार एसयूवी ने आकर तीनों पर गाड़ी चढ़ी दी। हादसे में तीनों को गंभीर चोट लगी। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां सास-बहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल नाती की हालत गंभीर है। उसे हमीदिया अस्पताल रैफर किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब पांच किमी दूर सड़क किनारे लावारिस हालत में एसयूवी को बरामद कर लिया। एसयूवी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपित तक पहुंच गई है। एसयूवी एक किसान के नाम पर है।