jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Big News Mp: वेयर हाउस पर बड़े वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त मार्ग: सड़क टूटने से मिट्टी और कीचड़ से वाहन चालक परेशान

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : सिवनीमालवा के ग्राम पंचायत थुआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसुमकुई के वैष्णवी वेयरहाउस के सामने सड़क के हाल बेहाल है। सड़क पर कीचड़ के चलते वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर मेघराज राजपूत ने बताया की शिवपुर मार्ग से कुसुमकुई आने वाले मार्ग में वेयरहाउस पर आने वाले बड़े बड़े ट्रक सहित ट्रेक्टर ट्रालियों से सड़क पर मिट्टी तथा कीचड़ हो गया है जिससे आये दिन सड़क किनारे ट्रेक्टर ट्राली फंस रहे है साथी ही दोपहिया वाहन चालक फिसल कर गिर रहे है।

ग्रामीणों ने बताया की कुसुमकुई मुख्य मार्ग पर ही वेयर हाउस होने के चलते सभी को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो ग्रामीण विधायक सहित प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से समयाओं से अवगत करायेंगे यदि फिर भी समाधान नहीं होता है तो समस्त ग्रामीण आन्दोलन करने पर बाध्य होंगे।

- Install Android App -

ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक संतराम लौवंशी ने बताया की वेयरहाउस में बड़े बड़े वाहन आते है जिससे सड़क दोनों ओर से बैठ गई है जिसके चलते पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। आये दिन लोग कीचड़ मिट्टी होने के कारण गिर रहे है। परन्तु वो सड़क पीडब्लूडी विभाग की है इसलिए ग्राम पंचायत उसे नहीं बना सकती है। इस बारे में जब प्रभारी पीडब्लूडी एसडीओ राजेंद्र रघुवंशी से जानकारी लेने के लिए उन्हें उनके मोबाइल नंबर 9926438066 पर कई बार कॉल किया पर उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया।

Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment: बहनों के लिए खुशखबरी, जारी होगी आवास योजना की पहली किस्त, देखे पूरी जानकारी