ब्रेकिंग
हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा...

शर्मनाक वारदात : महिला को अर्धनग्न कर पीटते हुए गांव में घुमाया, आरोपियों ने नहाते समय खींचकर ले गए

सोनभद्र में मामूल विवाद में बेहद शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने अर्द्धनग्न अवस्था में महिला को नहाते समय खींच लिया और पूरे गांव में घुमाते हुए बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के गांव की महिला मानसिक रूप से कुछ बीमार है। उसने गांव के एक व्यक्ति के पुआल में आग लगा दी थी। इससे पूरा पुआल जल गया था। इसकी जानकारी होने पर पुआल का मालिक अपने साथियों संग महिला को ढूंढने लगा। ढूंढते-ढूंढते वह गांव के बाहर नदी किनारे पहुंच गया। वहां महिला स्नान कर रही थी और अर्द्धनग्न स्थिति में थी।

पुआल मालिक ने महिला को उसी हाल में अपने साथियों संग पीटते हुए गांव में ले आया। गांव में भी पीटते हुए घुमाया। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। मंगलवार की शाम को इस घटना की जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने रायपुर थाना प्रभारी को फौरन कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है। पूरा घटनाक्रम बेहद निंदनीय है। अभी तक चार आरोपियों का नाम प्रकाश में आया है। इसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।