ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने खेड़ा में वेयर हाउस का किया निरीक्षण सुदीप पटेल की फेसबुक आईडी हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने डाली राजपूत समाज को लेकर विवादित पोस्ट, सफाई में ... वर्ष 2014 में 15 लाख की लागत से बना सुलभ शौचालय क्यों तोडना चाहती है नगर परिषद , कांग्रेस बोली ये सर... मप्र मे भारी बारीश: उज्जैन,डिंडोरी,जबलपुर, इटारसी के बाजार मे पानी भराया ! सभी नदी नाले आए उफान कई र... शर्मसार हुआ शहर गाय की बछिया के साथ की गंदी हरकत, पुलिस थाने पहुंचे नागरिक रहटगाँव पुलिस को मिली सफलता : नगर के बीचों बीच सुनार की दुकान पर हुई चोरी का एसपी ने किया खुलासा, ... मप्र अजब गजब-सरपंच सचिव का अनोखा कारनामा  अभियान नशा मुक्ति का सरकारी रुपयो से बुलाए बीड़ी के बंडल  मस्जिद में सपा सांसदों की बैठक पर सियासी बवाल सोने का भाव 1 लाख के पार

शर्मनाक : 14 लड़कों ने मिलकर 32 बर्षीय महिला का किया गैंगरेप, महिला की हालत नाजुक

मकड़ाई समाचार बिहार। बिहार के गया से एक ऐसी खबर सामने आई हैं जो शर्मनाक है। यहां के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक घर से 32 वर्षीय महिला को जबरन नदी के किनारे ले जा कर 14 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और मौका मिलते ही फरार हो गये। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात महिला के घर 2 लड़के आये उसे जबरन फल्गू नदी के किनारे ले गये और उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। इसके बाद 5 बाइक से सवार 12 लड़के वहां पहुंचे और उन्होंने ने भी बारी – बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया , तो उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने में करीब 14 लड़के शामिल हैं। सभी लड़के शहर और मानपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों के रहनेवाले हैं। पुलिस महिला के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। डीएसपी घूरन मंडल ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी तैयार कर ली गयी है। उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

- Install Android App -

बताया जाता है कि नदी किनारे हलचल और शोर – शराबा सुन कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मामला समझ में नहीं आया , तो नदी किनारे खड़ी एक बाइक पर बैठे लड़के से पूछताछ की और नदी में पुलिस कूद पड़ी। नदी में बह रहे पानी को क्रॉस कर जैसे ही पुलिस नदी के ऊपर बने पुल के पाये के पास पहुंची, वहां भगदड़ मच गयी। सभी लड़के जैसे – तैसे वहां से भाग गये। पुलिस कहना है कि कुछ लड़के आनन फानन में ही वहां से भाग गये। जवानों ने उनका पीछा भी किया , पर वह अंधेरा और नदी में पानी होने की वजह से भागने में सफल रहे। छानबीन के दौरान एक किनारे सूखे स्थान पर बदहवाश हालत में महिला मिली। साथ ही चार लड़कों के कपड़े और जूते – चप्पल बरामद हुए। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की स्थिति गंभीर है।