jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

शर्मसार : खाना देने के बहाने माँ को कमरे में बुलाया बेटे ने माँ के साथ किया रेप

बरैली। एक युवक ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए मां के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर दिल्ली से आए बेटों ने आरोपी भाई को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छह लड़के हैं। इनमें से पांच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मजदूरी करते हैं, जबकि तीसरे नंबर का गांव में मां के साथ रहता है। 10 अक्तूबर की रात महिला घर में अपने कमरे में सो रही थी। रात साढ़े ग्यारह बजे उसका बेटा घर आया और भूख लगने की बात कहकर खाना मांगा। महिला ने जैसे ही कमरे की कुंडी खोली तो बेटे ने उसे पकड़ लिया और हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Install Android App -

दिन निकलने पर बंधन मुक्त किया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। डरी सहमी मां उस वक्त चुप रही। बेटे के घर से जाने के बाद उसने दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे दो बेटों को फोन पर घटना की जानकारी दी। सोमवार को दोनों बेटे घर पहुंचे। उन्होंने आरोपी भाई की जमकर पिटाई की और फिर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

हैवान बेटे की करतूत सुनकर हर कोई हैरान है। बताया यह भी जा रहा है कि दो दिन पूर्व युवक अपनी भाभी से भी अश्लील हरकतें कर चुका था। इसे लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद भाई-भाभी दिल्ली चले गए थे। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।