jhankar
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल

शहीद हुए पुलिस उप निरीक्षक का राजकीय सम्‍मान के साथ हुआ अंतिम संस्‍कार

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद राजकुमार जाटव को दी अंतिम विदाई

मकड़ाई समाचार गुना। गुना जिले में शिकारियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की घटना में अशोकनगर जिले के निवासी शहीद हुए पुलिस उप निरीक्षक श्री राजकुमार जाटव का शनिवार को अशोकनगर के पठार मुक्ति धाम पर राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर खुले वाहन में शव यात्रा का शहर भ्रमण कराकर श्मशान घाट ले जाई गई। इस दौरान शहरवासियों द्वारा शहीद हुए उप निरीक्षक को नम आंखो से पुष्‍पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद उप निरीक्षक को मुक्ति धाम स्‍थल पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

- Install Android App -

शहीद की अर्थी को दिया कंधा

गुना जिले में पुलिस उप निरीक्षक के पद पर पदस्‍थ रहे राजकुमार जाटव सहित तीन पुलिस कर्मियों ने अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन करते हुए शिकारियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेंड में अपने प्राणों की आहूति दे दी । शहीद की अंतिम यात्रा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशा‍सनिक अधिकारियों द्वारा शहीद की अर्थी को कंधा दिया गया।

इस मौके पर लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी राज्‍यमंत्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्‍जी,एडीजे भोपाल विजय कटारिया, कलेक्‍टर श्रीमती आर.उमामहेश्‍वरी, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आमजन तथा परिजनों द्वारा पुष्‍पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई। शहीद के डेढ़ वर्षीय पुत्र ने अपने शहीद पिता को मुखाग्‍नि दी।
उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घटना में शहादत देने वाले तीनों पुलिस के साथी सब इंस्पेक्टर श्री राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी। इन्होंने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने जीवन को न्यौछावर किया है। उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया है। परिजन को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही तीनों के परिवार के एक – एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा।